फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक बीजेपी मनाएगी सेवा ही समर्पण पखवाड़ा

ललित कुमार सिंह Updated Tue, 16 Sep 2025 05:57 PM IST

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा ही समर्पण पखवाड़ा मनायेगही। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सेवा ही समर्पण पखवाड़े में भाजपा स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम , रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर जैसे अन्य कार्यक्रम तय किए गए हैं। कार्यक्रमों को लेकर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें पखवाड़े को लेकर कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाते हैं। इसमें स्वच्छता, हेल्थ केयर सहित विभागों की ओर से विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें