फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने साधा निशाना; न्यायालय से फटकार खाने वाली पार्टी बन गई है कांग्रेस

छत्तीसगढ़ भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा कि आज राजनीति करने के लिए कांग्रेस पूरे प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में मुद्दाविहीन हो चुकी है। जनहित जैसे मुद्दों की राजनीति करने के लिए पहले उनके पास मुद्दे होने चाहिए, जो अब उनके पास नहीं हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर चन्द्राकर ने तीखा कटाक्ष कर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी कहा है कि आपके पास क्या सबूत है कि दो हजार वर्गमील भारतीय जमीन पर चीन ने कब्जा किया है? दरअसल कांग्रेस अब न्यायालय से फटकार खाने वाली पार्टी बन गई है, इसलिए कांग्रेस के लोगों की बातों को गम्भीरता से नहीं लेना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें