फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोरिया में धान खरीदी की शुरुआत, कलेक्टर ने महिला किसान को फूल माला पहनाकर किया शुभारंभ

Digvijay Singh Updated Thu, 14 Nov 2024 01:53 PM IST

छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व शुरू हो रहा है। इसी सिलसिले में आज कोरिया जिले में भी धान खरीदी की शुरुआत हुई।जिले में धान खरीदी के पहले दिन पहला केंद्र तरगवां में पहली महिला किसान कमला बाई को कलेक्टर ने फूल माला पहना मिठाई खिलाकर किया स्वागत। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने पूजा अर्चना के बाद तौल कांटे में पुष्प चढ़ाकर धान तौल का किया शुभारंभ। पहले दिन 21 समितियों में 53 टोकन से 1600 क्विंटल से अधिक होगी धान खरीदी। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार 100% ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सरकार 3100 रूपए के सर्मथन मूल्य पर धान खरीदेगी। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बताया कि धान खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रमुख रूप से नए और पुराने बारदाने भी पहुंचा दिए गए हैं, जिनमें नए बारदाने विपणन संघ प्रदान किए गए हैं, जबकि पुराने बारदाने राइस मिलर्स और पीडीएस दुकानों से प्राप्त कर केंद्रों पर भेजे गए हैं। इसके साथ ही नमी मापक यंत्र, पीने के पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं भी किसानों की सुविधा के लिए सुनिश्चित की गई हैं। पिछले वर्ष टोकन के लिए रात में लंबी कतारों की मीडिया में आई खबरों को ध्यान में रखते हुए, इस बार शासन ने 100% टोकन की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें