कोरिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे गांव हैं, जहां पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत और लंबी दूरी तय करनी होती है, तब कहीं जाकर उनकी प्यास बुझती है और उन्हें पीने के लिऐ पानी उपलब्ध हो पाता है। कोरिया जिले में स्थित तुर्री पानी ग्राम की भी कहानी कुछ ऐसी ही है। जिले के सोनहत ब्लॉक में स्थित गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यानके अन्दर बसा एक गांव तुर्रीपानी है, जहां आज भी लोग तुर्रे का पानी पीकर अपनी गुजर बसर कर रहे हैं।