Chhath Puja 2023: सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा आज रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। महादेव घाट स्थित खारुन नदी तट पर बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग और और छठ व्रती महिलाएं पहुंचेंगी। रविवार की शाम और सोमवार की सुबह छठ मैया की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। रविवार को शाम 5 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार सुबह 6 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पूजा का समापन होगा।