फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सवा तीन करोड़ के खूंखार नक्सली बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मारने के बाद जवानों ने मनाया जश्न, देखें वीडियो

ललित कुमार सिंह Updated Fri, 23 May 2025 11:16 AM IST

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में 21 मई को हुई नक्सल मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने सवा तीन करोड़ रुपये के खूंखार नक्सली बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया था। इसके बाद जवानों का जश्न मनाते वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जवान हथियार लहराते दिख रहे हैं। दो अन्य वीडियो में जवानों के परिजन उन्हें गुलाल लगाकर आरती उतार रहे हैं। बाइक रैली निकालकर फटाखे फोड़कर जश्न मना रहे हैं। दो दिन पहले चार जिले के डीआरजी जवानों ने 27 नक्सलियों के साथ ही नक्सलियों महासचिव और शीर्ष लीडर को मार गिराया था। 27 नक्सलियों को मारने के बाद उनके शवों को हेलीकॉप्टर से नारायणपुर लाया गया, जहां देर रात जवानों ने बाइक रैली निकालने के साथ ही फटाखे फोड़े। कैम्प में जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। आप भी देखिये ये वीडियो

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें