फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा माओवादी सरेंडर, देखें वीडियो

CG Naxalites surrender News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेडा थाना क्षेत्र में 100 से ज्यादा नक्सलियों के सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण करने की खबर सामने आ रही है। हालांकि इसकी आधिकारिकतौर पर पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं। चर्चा है कि कोयलीबेडा थाना क्षेत्र के कामतेड़ा बीएसएफ कैंप में करीब 100 से ज्यादा नक्सलियों ने हथियार के साथ सरेंडर किया है। कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में अब तक का ये सबसे बड़ा नक्सलियों का सरेंडर है। इस मामले में एक वीडियो में भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बीएसएफ कैंप में दो बसें आ रही हैं। फिर उसके पीछे तीन कार आ रही हैं। इसके बाद एक पुलिस की गाड़ी दिख रही है। आस-पास फोर्स के जवान तैनात हैं। चारों तरफ से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिख रही है। बैरिकेड्स भी लगाये गये हैं। सूत्रों के मुताबिक, नक्सली गेंडाबेड़ा गांव तक पैदल चलते हुए आए और फिर पुलिस की बस में बैठकर बीएसएफ कैंप तक पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें