छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के साथ ही अब रायपुर में भी मानसून पहुंच चुका है। शनिवार की सुबह सुबह चार बजे से गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो अभी तक जारी है। मौसम विभाग ने 21 जिलों में यलो अलर्ट अलर्ट जारी किया है। इन 21 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में सुकमा , बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडा गांव, कांकेर, धमतरी ,गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार , जांजगीर चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग और बेमेतरा में आकाशीय बिजली, बादल गरजने के साथी 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।