छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी केंद्र के समान 34% डीए और एचआरए को लेकर अड़े हैं। आरोप-प्रत्यारोप के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के वीडियो ने बवाल मचा दिया है। सिंहदेव ने कहा कि सरकार की देने की औकात नहीं है। मंत्री के इस बयान ने विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया। वित्तीय प्रबंधन पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला।