फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर में जनजातीय गौरव दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2021 में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किए जाने के बाद आज जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए आदिवासी समाज के योगदान को याद किया। सीएम साय ने कहा कि पूरे देश में धान खरीदी की सबसे अच्छी व्यवस्था छत्तीसगढ़ में है और प्रदेश के किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनजातीय ग्रामों तक विकास पहुंचा रही है। जनजातीय अंचलों में विकास में और गति लाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें