डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर, जूटमिल पुलिस और साइबर सेल की टीम बंटी साहू की लोकेशन पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान बंटी साहू रायगढ़ में अपने घर के सीसीटीवी डीवीआर का डेटा डिलीट करने आया था, तब पुलिस ने उसे घेराबंदी कर कबीर चौक पर गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है।