फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी के सोरम के खेत में काम करने गई तीन महिलाओं में से एक की मौत, दो हुईं घायल

Wed, 16 Jul 2025 05:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

धमतरी के ग्राम सोरम के खेत में काम करने गई एक महिला के ऊपर बिजली गिरने से मौत हो गई। इस हादसे में एक महिला घायल है,जिसका जिला अस्पताल में इलाज़ जारी है।वही एक अन्य महिला को मामूली चोट आई है। जिला अस्पताल चौकी से 16 जुलाई शाम 5:00 मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोरम की रहने वली लता बाई साहू,प्रमोतिन निर्मलकर और ममता साहू तीनों निवासी सोरम आज 16 जुलाई दोपहर 3 बजे करीब ग्राम के ही खेत में रोपा लगाने गई हुई थी। इस दौरान तेज बारिश और आकाशीय बिजली कड़कने लगी।तभी खेत में काम कर रही लता बाई साहू के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई।वही साथ में काम कर रही दो अन्य महिला घायल हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुचे लता बाई साहू और प्रमोतिन निर्मलकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने लता भाई साहू को मृत घोषित कर दिया,वहीं प्रमोतिन निर्मलकर गंभारी रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है,जहां इलाज जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें