फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा: रायगढ़ के श्याम मंदिर में बीती रात चोरों का अटैक, ताला तोड़ सामान लेकर हुए चोर फरार

अनुज कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 12:27 PM IST

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय ने स्थित श्याम मंदिर में बीती रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरो ने मंदिर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है, मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय काम्प्लेक्स में स्थित बाबा श्याम मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरो में एक बाड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।प्रारंभिक जांच के दौरान मंदिर से बाबा श्याम के स्वर्ण निर्मित श्रृंगार सामग्री और मंदिर की दानपेटी समेत अन्य कीमती सामान अज्ञात चोरो के द्वारा लेकर फरार हो जाने की बात सामने आ रही है। चोरी की यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि अज्ञात चोरो के द्वारा देर रात मंदिर में घुसकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड की मदद से चोर की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। बहरहाल सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर इस घटना के बाद चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोग मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें