छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रात होते ही जंगलों में विचरण करने वाले जंगली हाथियों का दल भी भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर रूख करने लगे है। इसी क्रम में बीती रात भोजन की तलाश में गांव के करीब पहुंचे एक जंगली हाथी को गुलाल मारकर परेशान करने का वीडियो भी अब वायरल हो रहा है। धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले मेढरमार बस्ती के करीब एक जंगली हाथी भोजन और पानी की तलाश में पहुंचा था। गांव के करीब हाथी आने की जानकारी मिलते ही गांव के कुछ युवा एकजुट हो गए और टार्च जलाकर हाथी को परेशान करते हुए गुलेल मारने लगे, इस दौरान जंगली हाथी भी आक्रोशित होकर युवाओं को दौड़ाया। अब हाथी को गुलेल मारने का यह वीडियो सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल हो रहा है। रायगढ़ के वन्यप्राणी प्रेमियों का कहना है कि किभी भी प्रकार के वन्यप्राणी के साथ इस तरह की हरकत नही करनी चाहिए। हाथियों को गुलेल मारने से वह घायल भी हो सकता है और आक्रोशित होकर दौड़ाने के दौरान जनहानि की घटना भी घटित हो सकती है। विदित रहे कि रायगढ़ जिले का धरमजयगढ़ वन मंडल हाथियों का गढ़ भी माना जाता है जहां हमेशा ही जंगली हाथियों के दल की मौजूदगी रहती है। यहां हाथियों की बड़ी हुई संख्या की वजह से हाथी और मानव का द्वंद भी यहां जारी है जिसके तहत कभी करंट से हाथी की मौत तो कभी हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत की खबर भी अक्सर सामने आते रही है। प्रेमनगर बस्ती के करीब पहुंचा दल कोयलार परिसर के प्रेमनगर में भी बीती रात हाथियों का एक दल निकला था, इस दल में करीब 15 से 20 हाथी शामिल थे। जिसे राजा जंगल की तरफ भगाया गया। इसके बावजूद वन विभाग और हाथी मित्र दल के सदस्यों ने दुलीयामुड़ा, क्रोंधा के अलावा आसपास के गांव के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।