फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साय का एक दिवसीय दौरा, खाद की किल्लत को लेकर कार्यक्रम स्थल जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक दिवसीय दौरा है। इस दौरान क्षेत्र के किसानों को हो रही खाद की कमी को लेकर कार्यक्रम स्थल जा रहे दो दर्जन से भी अधिक कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज खरसिया में रेलवे ओव्हर ब्रिज भूमिपूजन एवं अटल परिसर लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर खरसिया आगमन हुआ। इस दौरान क्षेत्र के किसानों को हो रही खाद की समस्या को लेकर कार्यक्रम स्थल की तरफ जा रहे 30 से अधिक कांगे्रस नेताओं को पुलिस ने खरसिया चैकी के पास से गिरफ्तार करके मदनपुर स्थित थाना लेकर गई है। इस दौरान पुलिस और कांगे्रस नेताओं में झूमाझटकी भी देखी गई। साथ ही कांगे्रसियों ने किसानों के सम्मान, कांगे्रस मैदान, किसानों को खाद देना होगा, के अलावा मुख्यमंत्री वापस जाओं के नारे भी लगाये।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें