भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गुरुवार को महासमुंद में आभार रैली निकाली। आभार रैली के दौरान जनता में उत्सव का माहौल देखने को मिला। घोड़ारी से महासमुंद तक 15 किलोमीटर तक रोड शो का आयोजन किया गया। आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ विधायक राजू सिन्हा का स्वागत किया गया। विभिन्न संगठनों और समाज के लोगों के साथ-साथ व्यापारी एवं नागरिकों ने विधायक का स्वागत किया। रोड शो के बाद भाजपा जिला कार्यालय में आभार रैली का समापन होगा।