फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महासमुंद में बिजली कर्मचारी बन ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार, 16 को बनाया शिकार, ऐसे लोगों की करते थे तलाश

अनुज कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 08:43 PM IST

महासमुंद में बिजली विभाग का कर्मचारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग के कर्मचारी बनकर लोगों को बकाया बिल का भुगतान नहीं करने पर लाइन काटने की धमकी देते थे। बिजली बिल पटाने के नाम पर एक हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक की रकम लेकर रसीद कार्यालय से लेने की बात कर नौ दो ग्यारह हो जाते थे। महासमुंद क्षेत्र के दर्जनों गांव में जब इस तरह की घटना लगातार होने लगी। तब लोगों ने बिजली विभाग में इसकी तफ्तीश की तो पूरा माजरा निकाल कर सामने आया। इसके बाद बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री पीआर वर्मा ने ग्राम केशवा, साल्हेभाठा, शेर, मोरधा, कनेकेरा, पचेड़ा और धनसुली के 16 लोगों से 75 हजार की ठगी की बात सामने आने पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कराया। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के द्वारा जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया जाता था। उसे ट्रेस कर मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिनका नाम लेखन निर्मलकर फिंगेश्वर, गणेश भोई और सुमन धीवर महासमुंद है। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 318(4), 319(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे और कितने ग्रामीण से इस तरह की ठगी की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें