लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नामांकन के तीसरे दिन आज महासमुंद लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने अपना नामांकन दाखिल किया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने अपने दो-दो सेट का नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा किया।