फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासमुंद में कांग्रेस ने तमाम मुद्दों पर भाजापा पर किया वार, बीजेपी ने भी किया पलटवार, देखें

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत आज महासमुंद के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस भवन में कांग्रेस द्वारा शुरू किये जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम विषय पर मीडिया से चर्चा की। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए चरणदास महंत ने इस दौरान कहा कि, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना महात्मा गांधी के नाम पर गांव के गरीब मजदूरों को रोजगार देने की मनसा से कांग्रेस के द्वारा शुरू गई थी। लेकिन बीजेपी की सरकार इस योजना का केवल नाम नहीं बदलना चाहती, बल्कि इसको पूरी तरह से खत्म करना चाहती है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, भगवान श्रीराम हमारे आराध्य है, लेकिन बीजेपी राम जी के नाम पर केवल सियासत कर रही है। वहीं एक सामाजिक कार्यक्रम में महासमुंद प्रवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव ने महंत के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, आज कांग्रेस पूरी तरह से फेल हो चुकी है। जनता इनसे दूर जा चुकी है, कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस के नेताओं से दूर जा चुके हैं। कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए कि, इस तरह से दुर्दशा क्यों हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें