फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: महासमुंद में भाजपा ओबीसी मोर्चा की अहम बैठक, संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुआ मंथन

Sun, 23 Aug 2026 06:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद

महासमुंद जिला भाजपा कार्यालय में आज भाजपा ओबीसी मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और मजबूत करने, आगामी कार्ययोजनाओं को जमीन पर उतारने और पिछड़ा वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी संभागों में प्रबुद्धजन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित करने के साथ संगठन की गतिविधियों को और व्यापक बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा का लक्ष्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पिछड़ा वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में ओबीसी वर्ग की बड़ी आबादी निवास करती है।

ऐसे लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, जो अब तक भाजपा के साथ नहीं जुड़ पाए हैं। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिलाने पर भी जोर दिया जाएगा। आरक्षण और जातिगत जनगणना के मुद्दे पर अशोक साहू ने कहा कि भाजपा इन विषयों को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर केवल राजनीतिक दिखावे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओबीसी वर्ग को महत्वपूर्ण संवैधानिक पहचान और अवसर मिले हैं। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और ओबीसी समाज के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें