हाथियों का झुंड खेत होते सड़क पार करते नजर आये। जिसका वीडियो सामने आया है, जहां गांव वाले और वन विभाग की टीम हाथी की झुंड को सड़क पार करा रहे हैं। बातया जा रहा है कि वन मंडल कटघोरा में घूम रहे 52 हाथियों का झुंड पिछले कुछ दिनों से विचरण कर रहा है इसे लेकर वन विभाग की टीम अलर्ट नजर आ रही है और हाथियों के झुंड पर नजर रखी हुई है। बताया जा रहा है कि लगभग 44 हाथी खेतों में पहुंच गए। हाथियों के झुंड को भगाने ग्रामीणों ने पटाखे फोड़े आग जलाया, शोर मचाया, तब खेतों से निकालकर जंगल की ओर भागे हाथियों का झुंड सड़क पार करते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड अभी भी कोरबी के आसपास ही घूम रहे है। 8 हाथी पसान रेंज में घूम रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि 44 हाथियों के झुंड में नन्हे शावक होने की वजह से गांव के आसपास नहीं जा रहे हैं। जंगल में ही हाथियों को झुंड विचरण कर रहा है। बताया जा रहा है कि स्टेट हाईवे चोटिया-चिरमिरी मार्ग पर रोज आवाजाही भी प्रभावित हो रहा है। जहां हाथियों का झुंड अक्सर सड़क पार करते हुए नजर आ जाता है लोग उसे देखने के लिए सड़क की दोनों तरफ खड़े रहते हैं और अपने मोबाइल पर वीडियो भी बनते नजर आते हैं वही वन विभाग की टीम मौके पर रहती है और लोगों को हाथी के पास जाने से रोकती है। बताया जा रहा है कि हाथीयो का झुंड साल्ही पहाड़ में दिन भर रहते हैं। शाम होते ही भोजन की तलाश में खेतों में पहुंच जाते हैं। इसके बाद रात भर फसल को नुकसान पहुचाते है।इसके आगे ही बांगो बांध का डुबान क्षेत्र है। इसी वजह से हाथी इस क्षेत्र में अधिक समय बिता रहे हैं। दो दिन के भीतर ही करीब 50 किसानों की फसल को नुकसान नुकसान पहुंचा चुके हैं। चिल्का वन विभाग के द्वारा सर्वे कराया जा रहा है वही वन विभाग के द्वारा मिलने वाली सहायता राशि के लिए कार्रवाई की जा रही है। रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथियों की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को भी हाथियों से दूर रहने कहा जा रहा है। वही लगातार वन विभाग के टीम हाथियों पर नजर रख रेस्कयू कर रही है और हाथियों को गांव के पास आने से रोका जा रहा है।