जिले में अवैध कबाड़ व्यवसाय पर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। झगरहा इलाके में एक कबाड़ी द्वारा सड़क तक कबाड़ फैलाने की शिकायत पर प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। झगरहा इलाके में कबाड़ी मदन जायसवाल ने अपने कबाड़ अड्डे का विस्तार मुख्य सड़क तक कर लिया था। जिससे क्षेत्र की सौंदर्यता प्रभावित हो रही थी और यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। स्थानीय निवासियों ने कबाड़ी से संपर्क कर स्थिति सुधारने की कोशिश की, लेकिन जब कोई सुधार नहीं हुआ, तो उन्होंने प्रशासन से शिकायत की। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जांच की कि कबाड़ यार्ड का संचालन किस नियम और अनुमति के अंतर्गत हो रहा है। ये जाना सड़क पर पड़े कबाड़ को जब्त कर चालानी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि सार्वजनिक सड़कों और रास्तों पर अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध कबाड़ व्यवसायियों में हड़कंप है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य अवैध कबाड़ व्यवसायियों में भी हड़कंप मच गया है।