कोरबा के बालको थाना परिसर में मंगलवार शाम एक स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। कार थाना में पदस्थ आरक्षक डेविड निराला की बताई जा रही है। आग लगने से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि पास में खड़ी अन्य वाहनों को समय रहते आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। इस घटना में आरक्षक की स्विफ्ट डिजायर कार बुरी तरह से जल गई है। बताया जा रहा है कि आरक्षक ड्यूटी के लिए सुबह बालको थाना पहुंचा इसके बाद हो अपने काम पर लगा हुआ था गाड़ी को बालको थाना परिसर में ही खड़ी कर अपनी ड्यूटी कर रहा था। देर शाम अचानक कार से धुआं निकलने लगा जहां थाना पहुंचे कुछ लोगों की नजर उसे पर पड़ी और इसकी सूचना थाने के अंदर जाकर दी तब जाकर थाना में मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल फायर सेफ्टी की मदद से आंख पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह से जल चुका था।वही उसके बगल में खड़ी एक और डिजायर कार भी आग चपेट में आ गया जिस पर काबू पाया गया। जो दूसरी वाहन में आग लगी थी वो शराब परिवहन करते पकड़ा गया था जिसे पुलिस ने जब्त किया था। आरक्षक डेविड निराला ने बताया कि जब थाना पहुंचा उसके बाद वाहन को परिसर पर ही खड़ा कर अपने काम में लगा हुआ था संभवत शार्ट सर्किट होने के चलते या फिर अधिक धूप होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ होगा और आगजनिक की घटना घटी होगी।