कोरबा में कटघोरा के लखनपुर में मौजूद एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई। आग कैसे और क्यों लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। आग की लपटों और आसमान में उठ रहे धुएं को देखकर राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है, कि पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही कबाड़ की दुकान को बंद कराया था। इसके बाद से कबाड़ दुकान बंद था। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग को बुझाने का प्रयास किया। इस घटना में संचालक को लाखों का नुकसान होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि कबाड़ दुकान में प्लास्टिक के सामान को स्टोर करके रखा गया था। नगर सेना,एसीबी कम्पनी,एसईसीएल,कटघोरा नगर पालिका की दमकल वाहन मौके पर पहुची पांच दमकल वाहन की मदद से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।