फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में SECL खदान पहुंचा घर के करीब, नहीं मिला मुआवजा, हैवी ब्लास्टिंग से घरों में गिर रहे पत्थरों से भय का माहौल

अनुज कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 05:55 PM IST

यह घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की है। जहां एसईसीएल दीपका खदान में हैवी ब्लास्टिंग के कारण एक मकान में पत्थर गिरने से परिवार बाल-बाल बच गया। आमगांव दर्रा खांचा निवासी राजू राठौर के मकान में यह घटना घटी है। जब शुक्रवार को लगभग तीन बजे हैवी ब्लास्टिंग हुई। एसईसीएल दीपका खदान में हैवी ब्लास्टिंग के कारण मकान में पत्थर गिरने से हड़कप मच गया। घर पर मौजूद परिवार बाल-बाल बच गया। परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में बैठे थे। जिससे वे बाल-बाल बच गए। नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। एसईसीएल प्रबंधन ने मकान से 20 मीटर की दूरी पर हैवी ब्लास्टिंग की है। जिससे मोहल्ला वासी दहशत में हैं। मोहल्ला वासियों की परेशानी है कि आमगांव दर्रा खांचा के निवासी दहशत भरे जीवन जीने को मजबूर हैं। क्योंकि एसईसीएल प्रबंधन अपनी प्रोडक्शन बढ़ाने के चक्कर में खदान को बस्तियों के करीब ले आया है। बताया जा रहा है कि इस बस्ती में लगभग 5 से 6 घर हैं। जिनका एसईसीएल ने अधिग्रहण करने के लिए जमीन की नापी कर ली है। लेकिन अब तक उनका मुआवजा राशि नहीं मिली है। ना ही उनका नाम उसे सर्वे में आया है। जिसके चलते आज वह अपने घर पर काबिज है और खदान प्रोडक्शन करते हुए लगभग घर के करीब आ चुकी है। ऐसे में उन्हें रहना भी मजबूरी है और अगर छोड़कर जाते हैं तो उन्हें डर बना हुआ है कि secl मुआवजा नहीं देगी। आज भी जान जोखिम में डालकर परिवार वहां रह रहा है। जो उनकी मजबूरी बनी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें