कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्रों में संचालित धान खरीदी केंद्रो की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। पिछले साल की तरह धान खरीदी केंद्रों में हाथियों की आवाजाही होने लगी है। जानकारी के अनुसार विगत रात्रि ग्राम रामपुर स्थित नवापारा धान खरीदी केंद्र में 22 हाथियों का दल घुस गया, जिसे केंद्र में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में संचालित धान खरीदी केंद्रों में हाथियों की आमदगी लगातार बनी हुई है, जिससे कर्मचारियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। बताया जा रहा हैं की रात्रि लगभग 11 बजे केंद्र में पहुंचे हाथियों को देखकर कर्मचारी दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को केंद्र से खदेड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि जानकारी होने के बावजूद भी वन विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची जिससे वे काफी आक्रोशित है। स्थानीय लोगों की माने तो काफी समय से हाथी कभी धान मंडी तो कभी ग्राम की तरफ विचरण करता रहा जिसे ग्रामीण डरे हुए हैं और वे रात भर जागने को मजबूर हो गए हैं। स्थानीय लोगों की माने तो हाथियों का झुंड काफी लंबे समय से विचरण कर रहा है और लोग दहशत में जीने को मजबूर है हाथी फसलो को भी नुकसान कर रहा है। वही वन विभाग की माने तो हाथी प्रभावित इलाके में वन विभाग की टीम नजर रखी हुई है और आसपास गांवों में मुनादी कराई जा रही है वही ग्रामीणो को हाथी के पास जाने रोका जा रहा है।वही किसानों का फसल नुकसान को लेकर सर्वे किया जा रहा है।