फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फीट ऊंचे डेम से हाथ पकड़ कूदा कपल, टापू पर फंसा रहा युवक, प्रेमिका की तलाश जारी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार सुबह राताखार एनीकट डेम पर इश्क का खतरनाक इम्तिहान देखने को मिला। 25 फीट ऊंचे डेम से प्रेमी-प्रेमिका ने हाथ पकड़कर छलांग लगा दी। तेज बहाव में दोनों बह गए। प्रेमी टापू पर फंस गया, जबकि प्रेमिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। करीब 10 बजे मछुआरों ने युवक को टापू पर फंसा देखा और तत्काल पुलिस व 112 डायल को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और नगर सेना की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान थाना कोतवाली के आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता अपने साथियों संग नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज धारा में बहकर उनकी जान पर बन आई। तभी मौके पर मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी ने ट्यूब फेंककर गुप्ता की जान बचाई। यह रोमांचक नजारा कैमरे में भी कैद हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें