फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: कार सवार 'रईसजादों' का उत्पात, स्टंट करते समय बाल- बाल बचे लोग, देखिये वीडियो

Thu, 23 Apr 2026 08:32 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित हैलीपेड एक बार फिर रईसजादों के खतरनाक स्टंट का अड्डा बन गया। बुधवार को करीब आधे घंटे तक कुछ युवक तेज रफ्तार कार में सवार होकर हैलीपेड पर स्टंट करते नजर आए। उन्होंने न केवल खुद की जान जोखिम में डाली बल्कि मैदान में मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हैलीपेड मैदान में उसी समय स्कूली बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच एक कार तेज गति से मैदान में घुसी और उसके ऊपर कुछ युवक खड़े होकर हुड़दंग मचाने लगे। कभी कार की छत पर खड़े होकर नाचना, तो कभी तेज रफ्तार में गोल-गोल घुमाना, इन हरकतों से वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। किसी भी क्षण बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हैलीपेड पर इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। पुलिस कार्रवाई के बावजूद युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हैलीपेड, जो आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर उतरने के लिए बनाया गया है, अब स्टंटबाजों का मनोरंजन स्थल बनकर रह गया है।

इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त किया गया है और विधिवत उसके खिलाफ कार्यवाही की गई है।बताया जा रहा है कि कार पर तीन लोग सवार थे और तीनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने कोरबा के पुरानी बस्ती निवासी अरविंद आदिले वाहन चला रहा था इसके खिलाफ कार्यवाही की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें