कबीरधाम जिले में एक बार फिर से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव में अज्ञात असामाजिक तत्व ने शिवलिंग को मंदिर के बाहर ने फेंक दिया। इससे यहां तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं, इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष होरीराम साहू ने बताया कि भोरमदेव मंदिर से तीन किलोमीटर की दूरी पर ग्राम हरमो में सारंगढ़ शिव मंदिर है। यहां स्थापित शिवलिंग को सावन मास के तेरस तिथि, जिसे सनातन धर्म में सबसे अधिक महत्वपूर्ण तिथि माना जाता है। उस दिन मंदिर में स्थापित शिवलिंग को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाहर फेंक दिया गया है। इससे हमारी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। कांग्रेस ने इस मामले की जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह, गोपाल चंद्रवंशी, आनंद सिंह, अमन वर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मंदिर प्रांगण में धरने पर बैठे हुए है। हालांकि, पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया है।