फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जांजगीर चांपा में चोरों ने महामाया मंदिर को बनाया निशाना, दान पेटी से दो लाख की चोरी

जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका अकलतरा में प्रसिद्ध महामाया मंदिर में अज्ञात चोरों ने दान पेटी में रखे लगभग दो लाख रुपये की चोरी की है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के गेट में लगे कुंडी को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह गुरुवार की बीती रात को मंदिर के पुजारी के द्वारा महामाया मंदिर के गेट में ताला लगाया हुआ था। शुक्रवार की सुबह जब मंदिर पूजा करने पहुंचा तो देखा कि मंदिर के गेट का कुंदा टूटा हुआ है और दान पेटी का ताला भी टूटा हुआ है जिसमें कुछ चिल्हर पैसे जमीन पर गिरे हैं वहीं लगभग दो लाख रुपये की चोरी की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया था। आस पास के लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा जा रहा है। अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें