फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांपा अंडरब्रिज के पास कुमार टीवी सेंटर में भीषण आग, लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख

Digvijay Singh Updated Wed, 11 Jun 2025 02:38 PM IST

जांजगीर चांपा जिले के चांपा शहर के संजय नगर अंडरब्रिज के पास स्थित कुमार टीवी सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। वही दुकान के अंदर रखे लगभग 25 से 27 लाख रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। आग ने देखते ही देखते पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण अज्ञात है मगर शॉर्ट सर्किट से होने की आशंका जताई जा रही है।घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार कुमार टीवी दुकान के संचालक ने बताया कि मंगलवार की रात को दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकाने लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा फोन कर सूचना दी। दुकान पहुंच कर दरवाजा खोला तो अंदर में आग लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा टीवी, इनवर्टर, बुफर बॉक्स सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है क्योंकि घटना के समय दुकान बंद थी। घटना की जानकारी मिलते ही चांपा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ भेजी गईं, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दुकान का ज्यादातर सामान जल चुका था। चांपा पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें