फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DEO कार्यालय जांजगीर बना मधुशाला, शराब के नशे में मिला सहायक ग्रेड 2 का कर्मचारी, कलेक्टर ने किया निलंबित

Digvijay Singh Updated Tue, 10 Jun 2025 11:36 AM IST

जांजगीर चांपा जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 के कर्मचारी रुपेश राठौर का शराब के नशे में अशोभनीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते कैमरे में कैद हुए। जिसका वीडियो वायरल होने पर तत्काल प्रभाव से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने निलंबित किया है। मिली जानकारी अनुसार सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डीईओ कार्यालय में बैठे सहायक ग्रेड 2 का कर्मचारी रुपेश राठौर शराब के नशे में दिख रहे हैं यह वीडियो 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। जिसमें रुपेश राठौर बोलते नजर आ रहे है कि "सब कमावा सब खावा"और गाली भी देते नजर आ रहे है। वीडियो बनने की जानकारी मिलने पर वह चुप चाप खड़े हो गए । वही टेबल में नाश्ता प्लेट,और डस्टबिन के पास डिस्पोजल गिला भी मिला है। मगर इस वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। इस वायरल वीडियो के बाद से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संज्ञान में लिया और तत्काल प्रभाव से सहायक ग्रेड 2 के कर्मचारी रुपेश राठौर की इस कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(7) और 23 के प्रावधानों का उल्लंघन है। जिसपर निलंबल का आदेश जारी किया है वही निलंबन अवधि में नवागढ़ BEO कार्यालय को मुख्यालय दिया गया है साथ ही जीवन निर्वहन भत्ता देने का आदेश दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें