फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में युवक का मिला शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Digvijay Singh Updated Fri, 25 Jul 2025 01:40 PM IST

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सिवनी में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव सड़क के किनारे पानी में मिला है। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले है,वही फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक दृष्टि में हत्या की आशंका जताई जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा हो पाएगा। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है। जांजगीर सीएसपी कविता ठाकुर ने बताया कि आज शुक्रवार को ग्रामीणों से शव होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां मृतक युवक की पहचान 38 वर्षीय अर्जुन सिंह चौहान के रूप में हुई जोकि पूर्व सरपंच महारथी चौहान का बेटा है। परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला हैं कि वह गुरुवार की शाम से घर से निकला था जिसके बाद रात भर घर वापस नहीं आया था। सीएसपी कविता ठाकुर ने कहा कि सिर पर गंभीर चोट के निशान है जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा होगा,पुलिस टीम जांच पड़ताल शुरू की गई है लोगो से पूछताछ की जा रही है जहां-जहां सीटीटीवी कैमरा लगा है वह पर जांच की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें