फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जांजगीर चांपा के रेलवे स्टेशन में लावारिश हालत में मिला 22 किलो गांजा

जांजगीर चांपा जिले के चांपा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 में 22 किलो गांजा आरपीएफ पुलिस ने बरामद किया है। वहीं अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार की सुबह करीबन 6 बजे विशाखापट्टनम अमृतसर जाने वाली ट्रेन चांपा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से निकलने वाली थीं तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने चलते ट्रेन में एक बैग फेक और ड्यूटी कर रहे आरपीएफ पुलिस को देख कर भाग निकला। वहीं बैग की तलाशी लेने पर लगभग 22 किलो गांजा मिला,जिसके बाद उस अज्ञात व्यक्ति की खोज बीन की गई मगर कुछ पता नहीं चल पाया। आरपीएफ थाना प्रभारी पी.तिवारी ने कहा कि गांजा का जब्त कर आगे की कार्यवाही कर जीआरपी पुलिस को आगे की कार्यवाही के लिए भेजी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें