छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने चिंतागुफा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले पेंटापाड़ गांव में एक 65 वर्षीय कलमू हिड़मा नामक ग्रामीण की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। वहीं ससुर की हत्या को लेकर सुकमा में पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।