जगदलपुर शहर सीमा से लगे आड़ावाल के एक गोदाम में बीती रात अचानक से आग लग गई, घटना के बाद आसपास के लोगों को वहां से बाहर निकालकर दमकल के वाहनों को बुलाया गया। जहां घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। मामले के बारे में बताया गया कि आड़ावाल निवासी दिलीप साहा एक गोदाम था जिसमें वह जूट के बोरों को रखने का काम करता था। मंगलवार की रात को अचानक से गोदाम में आग लग गई जहां दकल कर्मियों ने आ पर काबू पाया।