फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव में तेज रफ्तार बस ने तीन मवेशियों को मारी ठोकर, हादसे में दो की मौत

कोंडागाँव जिले के चिखलपुटी में बीती रात को जगदलपुर से रायपुर को ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ने सड़क पर बैठे 3 मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया, इस घटना में 2 मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही बजरंग दल से लेकर अन्य पदाधिकारी आ पहुँचे। मामले की जानकारी देते हुए कोंडागाँव थाना प्रभारी ने बताया कि कोंडागांव जिला मुख्यालय से कुछ ही दुरी पर नेशनल हाइवे 30 पर महिंद्रा ट्रेवल्स की बस से तीन गायों को टक्कर मार दी, जिससे कि दो गाय की मौके पर पर ही मौत हो गई, वही एक गाय की हालत गम्भीर बनी हुई हैं, बजरंग दल के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के द्वारा महेंद्र बस को कोंडागांव बस स्टैंड में पकड़ा, जिसकी जानकारी लगते ही मौके पर कोंडागांव पुलिस भी आ पहुँची, जहाँ बस को जप्त कर लिया गया है, बताया जा रहा है कि जगदलपुर से रायपुर की ओर महेंद्रा ट्रेवल्स की बस जा रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें