फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मादा भालू के साथ दिखा सफेद शावक, देखें वीडियो

मरवाही वन मंडल के मझगवां गांव में मादा भालू के साथ उसका सफेद शावक देखा गया। सुबह-सुबह गांव से वापस जंगल की ओर जा रहा था। रास्ते में ग्रामीण युवकों ने देखा तो उसे जंगल की ओर खदेड़ने लगे। मादा भालू अपने बच्चों को लेकर बड़ी संजीदा रहती है। युवकों की टोली देखकर वह तेज गति कर अपने रहवास की तरफ भागने लगी। यह वही भालू का परिवार है, जिसके सफेद शावक कुछ माह पहले अपनी मां के पीठ पर बैठकर जंगल की ओर जाते देखा गया था। अब वो बड़ा हो गया है। मरवाही वन मंडल में कभी-कभार सफेद भालू देखा जाता है। उनकी यह सफेदी निश्चित ही आकर्षित करती है, लेकिन वास्तव में यह ध्रुवीय सफेद भालू नहीं है। यह जेनेटिक परिवर्तन के कारण सफेद होते हैं। इनकी यही सफेदी इन्हें अन्य भालुओं से अलग करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें