गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिले के पेंड्रा के लोहतरैया तालाब क्षेत्र में स्थित गल्ला गोदाम में तड़के सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम में आग तेजी से फैलने लगी। परिजनों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस थाने में मदद मांगी, लेकिन वहां से कोई सहायता नहीं मिल सकी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने खुद मोर्चा संभाला और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा गल्ले का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।