फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, उफान पर नदी नाले, परेशानी में लोग

जीपीएम जिले में बीते तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जहां एक ओर नदी नाले उफान पर है तो दूसरी ओर जीपीएम जिले से मध्यप्रदेश के अमरकटक को जोड़ने वाला तीन सड़क अब बन्द हो गया है जिसके कारण लोग काफी परेशान है। गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से अब लोग डरने लग गए हैं लगातार हुई तेज बारिश से जन जीवन पर व्यापक असर देखने को मिला है जहां इलाके से निकलने वाले सभी नदी नाले उफान पर हैं,,तो मध्यप्रदेश के अमरकंटक सहित डिंडोरी जबलपुर को छत्तीसगढ़ से जोड़ने वाली तीन सड़के पूरी तरह बाधित है। बिलासपुर रतनपुर केंवची होते हुए अमरकटक को जाने वाली नेशनल हाइवे में 3 दिन बाद भी यातयात शुरू नही हो सका है लगातार हुई बारिश से निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 45 के कई डायवर्सन पुल बह गए हैं और इस मार्ग पर यातायात बाधित है।।तो गौरेला से ज्वालेश्वर होते हुए अमरकंटक जाने वाले सड़क पर पहाड़ का मलवा गिर जाने से यातायात बाधित हो गया है तो गौरेला से पकरिया दुर्गा धारा होकर अमरकंटक जाने वाले मार्ग पर दुर्गा धारा जलप्रपात का पानी बढने के कारण सड़कों पर पानी बह रहा है जिसके कारण इस मार्ग पर भी यातायात पूरी तरह बाधित है और अमरकंटक जाने वाले यात्री और श्रद्धालु रास्ते में ही फंसे हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें