फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम में काम में लापरवाही बरतने वाले पटवारी को एसडीएम ने किया निलबिंत

Digvijay Singh Updated Tue, 23 Sep 2025 05:36 PM IST

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में काम में लापरवाही बरतने वाले पटवारी को एसडीएम ने निलबिंत कर दिया है। पटवारी हल्का नंबर 2 ग्राम पथर्रा, राजस्व निरीक्षण मंडल सकोला को डिजिटल क्राफ्ट सर्वे कार्य में लापरवाही व अनिमितता बरतने पर कार्यवाही की गई है।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेण्ड्रारोड द्वारा कमलेश सिंह तंवर, पटवारी हल्का नंबर 2 ग्राम पथर्रा, राजस्व निरीक्षण मंडल सकोला को डिजिटल क्राफ्ट सर्वे कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने, ऑनलाईन भुईया एवं हल्के के कार्यों के प्रति उदासीन उदासीन रहने, कार्यालयीन समय पर मोबाईल बंद रखने तथा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन भलीभांति नहीं करने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान तंवर का मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेण्ड्रारोड होगा तथा निलंबन के दौरान संबंधित पटवारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें