फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Digvijay Singh Updated Fri, 17 Jan 2025 12:58 PM IST

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिल के पेंड्रा में नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पेड्रा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल पूरा मामला जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां बीते दिनों पेंड्रा थाना के अंतर्गत कोटमी पुलिस चौकी के गांव का है जहां पर रहने वाली नाबालिक पीडिता एवं पीड़िता के पिता ने थाना में आकर शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के ही रहने वाले पंकज पठारी ने नाबालिक के घर मे जब वह अकेली थी तब आरोपी घर मे घुसकर दुष्कर्म कर भय दोहन कर रहा है। पीडिता और उनके परिजनों की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया और आरोपी को धरदबोचा है पेड्रा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद बंजारे ने बतलाया कि नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी पंकज पठारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस नाबालिग से दुष्कर्म कर भय दोहन करने वाले आरोपी पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें