फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम में 24 घंटे से लगातार हो रही झमाझम बारिश, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के चारों ओर सड़कों पर पानी का सैलाब नजर आ रहा है, वहीं निचले इलाकों में घरों में पानी घुसने लगा है।तो कई गावो का संपर्क भी जिला मुख्यालय से कट गया है,,,अब यह बारिश आफत की बारिश साबित हो रही है।। पिछले 36 घंटो से हो रही बारिश अब लोगो के लिए परेशानी का सबब बन चुका है,,कई गांवों का संपर्क भी जिला मुख्यालय से टूट गया है।राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 पर पीपरखूंटी और केवची के बीच जैसे-तैसे बनाई गई डायवर्टेड पुलिया शुक्रवार दोपहर बाद फिर से हुई भारी बारिश में बह गई, जिससे एक बार फिर से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इस मार्ग से गौरेला-पेंड्रा से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है। मरवाही चंगेरी परासी से होकर मध्यप्रदेश के अनूपपुर कोतमा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग स्थित भेढवा नाला पर पानी का बहाव तेज होने के कारण इस सड़क बंद हो गया है। पुलिया पर पाटों पाट बहते पानी के कारण वाहनों की भी आवाजाही पूरी तरह ठप हो चुकी है।हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट रूप से ऐसे बहते नालों को पार करने से मना किया है, फिर भी कुछ लोग जोखिम लेकर पार करने की कोशिश कर रहे हैं, जो कभी भी गंभीर दुर्घटना को जन्म दे सकता है। बारिश का कहर सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं है। चंगेरी और परासी लोहारी उसाड़ हर्रि गांगपुर धनौली भदौरा गांवों की सड़कों पर भी तेज बहाव से पानी बह रहा है, जिससे निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया है। लोग मोटर पम्पो बाल्टियों व मगों से घरों में भरा बारिश का पानी निकालते दिखे, कई परिवारों ने घर खाली कर सुरक्षित जगहों का रुख किया है।लगातार बारिश से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बचाव व राहत कार्यों में भी बाधा आ रही है। तेज बारिश और जलभराव से काम रुक-रुक कर हो रहा है।प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति बहाव वाले क्षेत्र, पुलिया या जलमग्न मार्गों को पार न करे। फिलहाल जिले में बारिश का दौर जारी है, और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।।।वही यह बारिश अब लोगो के लिए परेशानी का सबब भी बनते जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें