फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : GPM कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने विभागों के संयुक्त भवन का किया निरीक्षण, कई अधिकारी-कर्मचारी रहे गायब

अनुज कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 09:24 AM IST

जिला कलेक्टर ने शासन द्वारा संचालित विभागों के संयुक्त भवन में आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां पर संचालित 41 विभाग के अधिकारी ,कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे। वहीं पांच विभाग जिसमें श्रम विभाग, उद्यान विभाग, जिला रोजगार कार्यालय, जिला परिवहन विभाग और उद्योग विभाग में ताला लगा पाया गया। जिस पर जिला कलेक्टर जीपीएम लीना कमलेश मंडावी ने संबंधित विभाग प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब दो दिनों के अंदर उचित जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने बताया कि लंबे समय से ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे आम जनता को असुविधा हो रही थी। निर्देश पर अपर कलेक्टर और ज्वाइंट कलेक्टर की टीम ने कंपोजिट बिल्डिंग में अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान 41 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया गया और नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जवाब मिलने के बाद कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें