फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही में भालू का शव मिलने के मामले में डीएफओ ने बीटगार्ड को किया सस्पेंड

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही वन मंडल के उसाड़ बीट में 10 दिन पुराने मृत भालू के शव मिलने के मामले में डीएफओ मरवाही ने बड़ी कार्यवाही करते हुए संबंधित बीटगार्ड को सस्पेंड कर दिया है जबकि डिप्टी रेंजर को कारण बतलाओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्यवाही भालू के मृत होने की जानकारी देरी से मिलने पर की गई जबकि भालू के मौत पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की जांच में सामने आया है कि भालू उम्रदराज था और स्वाभाविक मौत हुई है। दरअसल पूरा मामला दो दिन पहले का है जब मरवाही वन मंडल व मनेंद्रगढ़ वन मंडल के सीमावर्ती क्षेत्र में मरवाही के उसाड़ बीट में एक भालू का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था और शव को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा था कि शव 10 दिन पुराना होगा। साथ ही भालू के शिकार की भी आशंका जाहिर की जा रही थी। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर उसे इलाके को सुरक्षित कर रायपुर से फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलवाया गया जो मौके पर जाकर विशेषज्ञों के साथ टीम ने मौका मुआयना किया जिस पर उन्होंने भालू के शिकार की आशंका को सिरे से खारिज करते हुए भालू की मौत स्वाभाविक होने की बात बतलाई। हालांकि इस मामले में मृत भालू के शव मिलने की जानकारी देरी से आने के मामले में मरवाही वन मंडल के डीएफओ रौनक गोयल ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उसाड़ बीट के बीटगार्ड राकेश कुमार पंकज को सस्पेंड कर दिया है। जबकि डिप्टी रेंजर अश्वनी दुबे को कारण बतलाओ नोटिस जारी किया है। वही डीएफओ रौनक गोयल ने जानकारी दी कि भालू का शव क्षत-विक्षत हालत में था देखने मे जरूर कुछ अंग दिखाई नही दे रहे थे पर फोरेंसिक टीम और विशेषज्ञ जब मौके पर जाकर देखा और जांच की तो सभी अंग मौके से कलेक्ट कर लिया गया है। शव का विधिवत अंतिम संस्कार भी वन अधिकारियों की मौजूदगी में करवा दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें