फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम: करंट की चपेट में आने से डेढ़ साल के मासूम की मौत, घटना के बाद गांव में मातम, शोक में परिजन

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Updated Sat, 30 May 2026 05:57 PM IST

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के गौरेला के बनझोरका ग्राम पंचायत के अंतर्गत रानीझाप गांव में करंट लगने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।वही गौरेला पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूरा मामला गौरेला के रानीझाप गांव निवासी आंगनबाड़ी सहायिका अनुष्का का डेढ़ वर्षीय पुत्र पार्थ अपने पिता के साथ जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए टेप नल पर नहाने गया था। नहाने के दौरान पानी की टंकी के लिए बनाए गए लोहे के फ्रेम में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी के लोहे के फ्रेम में पिछले करीब दो माह से करंट आने की समस्या बनी हुई थी। इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव को कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन किसी प्रकार की मरम्मत या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिकायतों पर समय रहते ध्यान दिया जाता तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों में पंचायत के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें