फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg-Bhilai: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के निलंबन के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मचारी, जानें मामला

Mon, 23 Mar 2026 07:45 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

दुर्ग के समोदा गांव में अवैध अफीम खेती के मामले में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू के निलंबन के बाद उनके समर्थन में जिले भर के 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि निलंबन की यह कार्रवाई पूरी तरह से तर्कहीन और अनुचित है। उन्होंने कहा कि जब तक निलंबित अधिकारी एकता साहू को बहाल नहीं किया जाता है तब तक वे अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल जारी रखेंगे।

छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकार संघ ने पिछले कुछ दिनों से निलंबित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू के समर्थन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। संघ ने निलंबन को पूरी तरह अनुचित बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की थी। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से अभी तक किसी प्रकार कोई जवाब नहीं आने पर अब वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए।

दरअसल जिले के समोदा गांव में 6 मार्च को भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में मक्के की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई थी। इस मामले में लापरवाही के आरोप में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित कर दिया था। साथ ही पटवारी अनिता साहू और फसल सर्वेयर शशिकांत साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें