फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी पुलिस का खुलासा: दो नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार, इस बात से नाराज होकर की थी मछली व्यापारी की हत्या

Mon, 29 Jun 2026 07:32 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

धमतरी जिले से एक हत्या का सनसनीखेज मामला मामले आया है, जहां मछली व्यापारी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मृतक के पास मजदूरी करते थे।

बता दें कि ग्राम बोइरगांव निवासी मछली कारोबारी विप्लव मंडल शनिवार की रात मोटरसाइकिल से अपने सहयोगी के साथ घर जा रहा था। तभी गोरेगांव के पास रास्ते में आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर बेरहमी से चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

वहीं उसके सहयोगी की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक विप्लव मंडल निजी फीस फॉर्म का संचालन करता था। उसके यहां आरोपी टकेश्वर नेताम, सुरेंद्र यादव और जगदीश विश्वकर्मा सहित दो नाबालिग भी काम करते थे। वहीं आरोपियों द्वारा बार-बार मजदूरी बढ़ाने के लिए कहा जा रहा था।

मजदूरी नहीं बढ़ाने पर आरोपियों ने हत्या की साजिश रची और मौका पाते ही चाकू मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने 30 से ज्यादा चाकू से मृतक के ऊपर हमला किया था। जिससे उसकी अतड़ी बाहर आ गई थी। वहीं पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू डंडे और लूट की रकम 37800 जब्त कर लिया है। फिलहाल, नगरी थाना पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें