प्रदेश में एक साथ कई सीबीआई रेड पर डिप्टी सीएम का बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा -पूर्व सरकार में हुए अनेक घोटाले,जिसकी हो रही है जांच। जांच में क्रमशः जो तथ्य आ रहे हैं उसी क्रम में जांच जारी है। कांग्रेस के राजनीतिक दुर्भावना के बयान पर अरुण साव ने कहा-यह कांग्रेस का है रटा रटाया बयान है। वहीं धर्मांतरण के लगातार आ रहे मामलों को लेकर भी डिप्टी सीएम ने प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार में धर्मांतरण पर कार्रवाई नहीं होती थी, लेकिन अब मिल रही शिकायतों पर सख्त कार्रवाई हो रही है।कांग्रेस राज में खुलेआम धर्मांतरण चलता था, अब जहां शिकायत मिल रही है वहां कार्रवाई हो रही है। वहीं बिलासपुर में पीएम के आगमन को लेकर जोरशोर से तैयारी की जाने की बात डिप्टी सीएम ने कही। उन्होंने कहा कि पीएम के आगमन के बाद प्रदेश में एक साथ कई सौगातें मिलेगी।