फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मान्तरण स्पेशलिस्ट के कार्टून पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कही ये बात

Digvijay Singh Updated Mon, 08 Sep 2025 06:32 PM IST

9 सितंबर को बिलासपुर में होने वाले "वोट चोर गद्दी छोड़" के जंगी प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज बिलासपुर पहुंचे।कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता करते हुए बैज ने बताया कि बीजेपी और चुनाव आयोग के गठबंधन को बेनकाब करने कांग्रेस जनता के बीच जा रही है।"वोट चोर गद्दी छोड़" के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाना हमारा मकसद है।यह प्रदेश स्तरीय जंगी प्रदर्शन प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में होगा। उन्होंने कहा कि "सीरियल किलर की तरह वोट चोरी कर सरकार बनाई गई है। जनता के सामने ठोस सबूत रखा जाएगा, थोड़ा और सबूत जुटा लें"। चुनाव आयोग के द्वारा कांग्रेस से पूछे गए पांच सवाल पर बैज ने कहा... "चुनाव आयोग से सवाल हम पूछ रहे हैं और चुनाव आयोग हमसे सवाल पूछ रहा है"। वहीं, मंत्री केदार कश्यप के गाली वाले सवाल पर बैज ने कहा— "कश्यप ने भी किसी की मां को गाली दी, तो क्या वह किसी की मां नहीं थी?बोएंगे पेड़ बबूल तो आम कहां से होगा" धर्मान्तरण स्पेशलिस्ट के कार्टून पर बोलते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि मैंने इस मामले में अरविंद नेताम,केदार कश्यप और बस्तर सांसद से जवाब पूछा था, लेकिन अबतक कोई जवाब नहीं आया । बीजेपी सिर्फ वोट तुष्टिकरण की राजनीति करती है । बैज ने कहा दुर्ग नन मामले में फर्जी गिरफ्तारी पर भी बीजेपी की पोल खुल चुकी है । बीजेपी की चाल,चरित्र और चेहरा बेनकाब हो चुका है । वहीं राजीव भवन में ईडी की दबिश पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि जब-जब बड़ा प्रोग्राम होता है,तब तब सेंट्रल एजेंसियां आ जाती है। वो अपना काम करें,हम प्रदेश हित में जरूरी मुद्दों को उठाते रहेंगे ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें